आज आईपीएल के इस सीजन का दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा जिसमे मुम्बई अपनी पहली जीत के तलाश में उतरेगी।
दिन का दूसरा मैच शाम को 7.30 बजे से होगा। इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच पुणे के MCA स्टेडियम में होगा।
