Advertisement

आज आईपीएल में कोलकाता का मुकाबला राजस्थान से

खेल

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार दो हार के बाद आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के ट्रैक पर लौटने की कोशिश करेगी। केकेआर ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पिछले दो मैचों में उसे दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

 

राजस्थान रॉयल्स का लीग में अब तक का सफर उतार चढ़ाव भरा रहा। पिछले मैच में टीम को गुजरात टायटंस के खिलाफ रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब यह दोनों टीमें ब्रेबॉन के स्टेडियम में एक दूसरे का सामना करेंगी।

 

अंकतालिका की स्थिति को लेकर बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम को पांच में से तीन मैचों में जीत हासिल हुई है। वहीं दूसरी ओर केकेआर की टीम ने छह में से तीन मैचों में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों के छह अंक है। हालांकि राजस्थान की टीम का नेटरनरेट बेहतर है इसी कारण वह केकेआर से ऊपर है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari