Advertisement
breaking news

खरगोन: रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद से लापता युवक की मौत

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा में पहली मौत हुई है। मध्यप्रदेश के खरगोन से लापता शख्स का शव इंदौर के अस्पताल में मिला है। हिंसा के बाद से इब्रीस नाम का शख्स लापता था। 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, खरगोन में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की हिंसा के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसके बाद से इबरिस लापता हो गया था। खरगोन थाने में 14 अप्रैल को उसके लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब उसका शव इंदौर के अस्पताल से मिला है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari