Advertisement
breaking news

ISRO ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में 100वां मिशन सफल, NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च

देश

ISRO – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से NVS-02 को ले जाने वाले अपने GSLV-F15 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

Advertisement

Isro

यह इसरो का 100वां प्रक्षेपण है। इसरो का ये मिनश सफल हो गया है। भारत अंतरिक्ष नेविगेशन में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।

इसरो के मिशन सफल होने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘श्रीहरिकोटा से 100वें प्रक्षेपण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए ISRO को बधाई। इस रिकॉर्ड उपलब्धि के ऐतिहासिक क्षण में अंतरिक्ष विभाग से जुड़ना सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा – टीम ISRO, आपने एक बार फिर GSLV-F15 / NVS-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण से भारत को गौरवान्वित किया है।’

उन्होंने कहा, ‘विक्रम साराभाई, सतीश धवन और कुछ अन्य लोगों द्वारा एक छोटी सी शुरुआत से, यह एक अद्भुत यात्रा रही है और पीएम मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को “अनलॉक” करने और यह विश्वास जगाने के बाद कि “आकाश की कोई सीमा नहीं है” यह एक बड़ी छलांग है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari