Advertisement
breaking news

Mahakumbh Stampede – महाकुंभ में भगदड़, अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द, कई घायल, पीएम मोदी ने…

उत्तर प्रदेश

Mahakumbh Stampede – महाकुंभ में संगम पर भगदड़ होने के बाद कई लोग घायल हो गए हैं, इसमें मौत की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक खबर नही है।

Advertisement

Mahakumbh Stampede

घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री स्नान के लिए महाकुंभ पहुंचे हैं।

घटना के बाद पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। विशेष सतर्कता बरतते हुए अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान रद्द करने का फैसला लिया है।

लोगों को संगम क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए बैरिकैडिंग हटा दी गई है। हालांकि, अब भी संगम तट पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

Mahakumbh Stampede – भगदड़ के बाद भी लोग किसी तरह से संगम तट की तरफ जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। साधु-संत लोगों से संगम तट न जाने की अपील कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है। सीएम ने कहा है कि जो मां गंगा के जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करे, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।

स्नान के लिए कई स्नान घाट बनाए गए हैं। कहीं भी स्नान किया जा सकता है। प्रशासन के निर्देशन का अनुपालन करें। व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari