Advertisement

वर्षा मंगल की थीम पर आधारित है जगत मुखर्जी पार्क की दुर्गा पूजा

कोलकाता

जगत मुखर्जी पार्क दुर्गा पूजा कमिटी ने इस बार वर्षा मंगल की थीम पर पंडाल बनाया है। इस बार कमिटी 86वां वर्ष माना रही है। कमिटी के सदस्य सोनाई सरकार ने बताया कि इस बार वर्षा ऋतु पर पंडाल बनाया गया है।

Advertisement

देखें वीडियो – जगत मुखर्जी पार्क दुर्गा पूजा कमिटी

उन्होंने बताया कि चाहे आकाश और मिट्टी का मिलन हो या भयानक गर्मी से राहत हो वर्षा ऋतु में ही होती है। पंडाल को पूरी तरह बारिश से ही जोड़कर दिखाने का प्रयास किया गया है। शुरुआत से ही छाते और रेनकोट से सजावट की गई है।

पंडाल को बड़ी नौका का रूप दिया गया है। मूल मंडप में भी माँ को नौका पर विराजमान किया गया है। उपर में बारिश की बूंदे दिखाई गई है। सोनाई सरकार ने बताया कि इस बार माँ के गहने हीरे के हैं। पूजा का उद्घटान तृतीया को होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari