चोरबगान सार्बोजनिन दुर्गोत्सव समिति ने पूजा पंडाल में दिखाया अन्तर्शक्ति का महत्व

कोलकाता

चोरबगान सार्बोजनिन दुर्गोत्सव समिति ने इस बार अन्तर्शक्ति की थीम पर पूजा पंडाल बनाया है। अपना 87वां वर्ष मना रही इस समिति ने कांच के टुकड़ों से पंडाल बनाया है।

समिति की कन्वेनर प्रत्युषा बनर्जी ने बताया कि पंडाल टूटे कांच का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि कई बार नारी की तुलना कांच से की जाती है कि नारी का दिल कांच से कमजोर होता है या उसकी भावना कांच की तरह कमजोर होती है लेकिन पूजा पंडाल में कांच का ही प्रयोग है और यह दिखाया गया है कि टूटे हुए कांच की भी अपनी शक्ति है उसकी अपनी सुंदरता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari