जंतर मंतर पर आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस मामले में आरोपी बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय को जमानत मिली है।
पटियाला हाउस कोर्ट ने BJP नेता अश्वनी कुमार उपाध्याय को जमानत दी है। दिल्ली पुलिस वकील अश्विनी उपाध्याय के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं दे पाई।
पटियाला हाउस कोर्ट ने बीजेपी नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय को मामले में कल 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। अश्विनी उपाध्याय को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर ज़मानत दी गई है।