Advertisement

रूस पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक हमला, रूस से गैस नहीं खरीदेगा US – बोले जो बाइडेन

विदेश

यूक्रेन में जारी रूस की सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने अब भी प्रतिबंधों के मोड में ही नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को रूस पर कुछ नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि उनका देश रूस से तेल और गैस का आयात नहीं करेगा। बाइडेन ने कहा है कि तेल और गैस के आयात पर रोक लगाए जाने से रूस की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि रूस पर प्रतिबंधों की कीमत हमें भी चुकानी पड़ेगी। इसका असर अमेरिका पर भी पड़ेगा।

 

जो बाइडेन ने कहा है कि कई कंपनियों ने रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है। प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था लचर हुई है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन के विस्थापित हुए नागरिकों की मदद करेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari