Advertisement
breaking news

Jyotipritya Mallick – ज्योतिप्रिय मल्लिक ने दिया TMC के सभी पदों से इस्तीफा

बंगाल

Jyotipritya Mallick  – ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। उनके एक और करीबी नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक ‘बालू’ ने तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

Advertisement

Jyotipritya Mallick 

ज्योतिप्रिय मल्लिक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मंत्री ने पार्टी नेत्री ममता बनर्जी को एक चिट्ठी भेजकर अपने फैसले की जानकारी दी है।

इस्तीफे के चिट्ठी में ज्योतिप्रिय मल्लिक ने अपनी शारीरिक बीमारी के बारे में बताया है। हाल ही में ज्योतिप्रिया को तृणमूल कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया था।

लेकिन, शारीरिक बीमारी के कारण वह जिम्मेदारी नहीं ले पा रहे हैं। ज्योतिप्रिया मल्लिक ने चिट्ठी में यही कहा है।

सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिप्रिया मल्लिक ने लेटर में लिखा है कि उनका ब्लड शुगर लेवल 350 तक पहुंच गया है। वह किडनी की एक कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं।

ऐसे में अब उनके लिए पार्टी में अपनी जिम्मेदारियां निभाना मुमकिन नहीं है। ज्योतिप्रिय मल्लिक का नाम ममता बनर्जी के करीबियों में सबसे आगे है।

तृणमूल की शुरुआत से ही, ममता के मुश्किल दिनों में पार्टी के एक सिपाही की तरह वे ममता के साथ रहे। ममता बनर्जी ने बालू के बुरे दिनों में भी उनका साथ नहीं छोड़ा।

ज्योतिप्रिय के राशन करप्शन केस में जेल जाने के बाद भी तृणमूल नेता ने उन पर भरोसा किया। उन्होंने ज़ोर-शोर से यह भी दावा किया कि ज्योतिप्रिय को फंसाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari