Advertisement

Weather Update – बारिश से जलमग्न कोलकाता की सड़कें, मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के लिए जारी किया येलो अलर्ट

कोलकाता बंगाल

Weather Update – कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में जारी लगातार बारिश के कारण महानगर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है।

Advertisement

Weather update

मौसम विभाग ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

आसमान में आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है।

इस अचानक हुई बारिश के कारण कोलकाता के कई निचले इलाकों और व्यस्त सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।

जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए कोलकाता नगर निगम की टीम पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। सड़कों से जल निकासी (पानी हटाने) के लिए निगम के जलभराव नियंत्रण कक्ष और ड्रेनेज विभाग के कर्मचारी विभिन्न इलाकों में तैनात किए गए हैं।

शहर के पंपिंग स्टेशनों को सक्रिय कर दिया गया है ताकि जमा हुए पानी को जल्द से जल्द निकाला जा सके।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिण बंगाल में शनिवार से मौसम का मिजाज और बदलेगा, वहीं उत्तर बंगाल के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण बंगाल: शनिवार (20 जून) और रविवार को भी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है। पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में बिजली गिरने (वज्रपात) और भारी आंधी की आशंका सबसे अधिक है।

Weather update – इसके अलावा हुगली, पुरुलिया, बांकुड़ा और उत्तर 24 परगना में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari