Advertisement
breaking news

पंजाब के सीएम भगवंत मान के मामले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया जवाब

देश

पंजाब के सीएम भगवंत मान को क्या वाकई फ्रैंकफर्ट में प्लेन से उतारा गया? इसकी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई। मान पर आरोप है कि लुफ्थांसा एयरलाइंस की तरफ से उन्हें अत्यधिक नशे में होने की वजह से यात्रा करने में अनफिट बताते हुए प्लेन से उतार दिया गया।

Advertisement

इस पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि  आरोपों में कहा गया है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा द्वारा विमान से उतारा गया था क्योंकि वो नशे में थे।

सिंधिया ने कहा कि यह मामला विदेशी क्षेत्र का है। हमें जानकारी की दोबारा जांच करनी होगी। जानकारी प्रदान करने के लिए हम लुफ्थांसा पर निर्भर हैं। मुझे दिए गए अनुरोध के आधार पर मैं इसे देख लूंगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari