Kaliachak – कालियाचक घटना में बागडोगरा से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड मोफक्केरुल

बंगाल



Kaliachak – कालियाचक घटना में कथित तौर पर उकसाने वाले मास्टरमाइंड मोफक्केरुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Kaliachak

बताया जा रहा है कि सुजापुर क्षेत्र में भड़काऊ गतिविधियों में वो शामिल था और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में उसकी तलाश की जा रही थी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही मोफ़क्करुल के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी कर दिया था।

तब से, पुलिस अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह मोफ़क्करुल ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उसने लिखा था, “सब लोग ठीक रहना।”

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोफक्केरुल नेपाल फरार होने की फिराक में है। इसी आधार पर बागडोगरा इलाके में विशेष अभियान चलाया गया, और उसे धर दबोचा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और उससे पूछताछ कर अन्य संबंधित लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Share from here