Advertisement

कंगना रनौत का Twitter एकाउंट सस्पेंड

देश

बंगाल चुनाव में बीजेपी की हार के बाद से कंगना रनौत लगातार ट्वीट्स कर रही थीं। कंगना के कुछ ट्वीट्स को ट्विटर यूजर्स बेहद आपत्तिजनक और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बता रहे थे। अब कंगना का ट्विटर अकाउंट  संस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement

 

अकाउंट सस्पेंड होने से पहले मंगलवार 4 मई को भी कंगना ने एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने नाम लिए बिना नेत्री की तुलना ताड़का से कर दी थी। काफी लोगों ने कंगना के ट्वीट्स को रिपोर्ट किया था जिसके बाद ऐक्शन लेते हुए ट्विटर ने कंगना का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

 

ट्विटर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि कंगना रनौत लगातार उसके ‘हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी’ का उल्लंघन कर रही थीं और इसलिए अब उनका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari