Advertisement

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन

देश

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद रविवार देर रात उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली 

Advertisement

लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके देहांत की जानकारी दी।

पीएम मोदी, राष्ट्रपति सहित तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर  लिखा – भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari