Advertisement
breaking news

किसानों के चक्का जाम को देख दिल्ली छावनी में तब्दील

देश
  • दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों के चलते अब तक 8 मेट्रो स्टेशन मंडी हाउस, आईटीओ, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, खान मार्केट नेहरू प्लेस  से प्रवेश और एग्जिट बंद किया

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो माह से अधिक समय से किसानों का प्रदर्शन जारी है। बीते गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आंदोलन को और धार देने के लिए संगठनों ने आज देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है।

Advertisement

 

किसानों के इस चक्का जाम को कांग्रेस समेत कई पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, चक्का जाम का असर राजधानी दिल्ली में नहीं होगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में आज यानी शनिवार को चक्का जाम नहीं होगा।

 

किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे। ‘चक्का जाम’ शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किये जाने का प्रस्ताव है।

 

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा, लेकिन इन दोनों राज्यों के किसानों को किसी भी समय दिल्ली बुलाया जा सकता है। किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari