Advertisement
j p nadda

प. बंगाल: आज जेपी नड्डा परिवर्तन रथ यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

बंगाल
राज्य की सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और राज्य के प्रति भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में हैं। वह  प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा (रथयात्रा) को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके बाद मालदा जिले में भव्य रोड शो का नेतृत्व भी जेपी नड्डा करने वाले हैं। मालदा के ही शाहपुर गाँव में लगभग तीन हजार किसानों के साथ “कृषक सुरक्षा सह-भोज” में भाग लेंगे। 
भाजपा अध्यक्ष दोपहर 12:30 बजे मालदा में फोआरा मोड़ से रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा तक भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो ख़त्म होने पर वे टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे अपराह्न तीन बजे नबद्वीप में गौरांग जन्मस्थान आश्रम जायेंगे जहां वे चैतन्य महाप्रभु से पश्चिम बंगाल की शांति, सुरक्षा और समृद्धि का आशीर्वाद मांगेंगे। उसके बाद नड्डा अपराह्न 03:30 बजे नदिया के चतिर मठ मैदान से राज्यव्यापी “परिवर्तन यात्रा” का शुभारंभ करेंगे।  
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari