Advertisement

कोलकाता नगर निगम चुनाव – चुनावी अखाड़ा वार्ड 23 का

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। आगामी 19 दिसम्बर को कोलकाता नगर निगम चुनाव होने है। चुनावी अखाड़े की इस कड़ी में हम बात करेंगे वार्ड 23 की। वार्ड 23 के निवासियों में एक ही जिज्ञासा है कि इस बार विजय ओझा हैट्रिक बना पाएंगे या फिर परिवर्तन होगा।

Advertisement

 

दो बार वार्ड 23 में पार्षद रह चुके विजय ओझा के सामने इस बार तृणमूल कांग्रेस की ओर से सांवरमल अग्रवाल चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं वही कांगेस ने पिछली बार के प्रत्याशी उत्तम सोनकर पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।

 

पिछले निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु शर्मा को हराने वाले विजय ओझा भाजपा के प्रदेश सचिव सहित अन्य पद सम्भाल चुके हैं और अपने जनाधार में वृद्धि भी की है लेकिन राजनैतिक गलियारे में धुरन्धर माने जाने वाले सांवरमल अग्रवाल को भी कम नही आंका जा सकता है।

 

हालांकि वार्ड उम्मीदवार के रूप में प्रबल दावेदार माने जा रहे समाजसेवी के रूप में मशहूर स्वपन बर्मन को टिकट नहीं मिलने का असर सांवरमल के वोट पर दिख सकता है। नगर निगम के चुनाव में केंद्र बनाम राज्य की लड़ाई में कौन बाजी मारेगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा लेकिन मुकाबला रोचक होगा यह अभी से तय है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari