Advertisement

वार्ड 42 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता झंवर ने शुरू किया प्रचार

कोलकाता निगम चुनाव

सनलाइट, कोलकाता। भाजपा द्वारा कोलकाता नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के तुरन्त बाद वार्ड 42 की प्रत्याशी सुनीता झंवर ने अपना प्रचार शुरू कर दिया।

Advertisement

 

पिछले पांच चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर चुकी सुनीता झंवर ने सोमवार शाम अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में घूमकर लोगों से मुलाकात की।

 

भाजपा नेता किशन झंवर ने बताया कि प्रचार के दौरान मिले अपार जनसमर्थन से वे काफी उत्साहित हैं और उन्हें विश्वास है कि हर बार की तरह इस बार भी जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुनीता झंवर अपना नामांकन भरेंगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari