Advertisement
breaking news

कोलकाता – WhatsApp के माध्यम से हो सकेगा ट्रेड लाइसेंस रिन्यू, जारी किया नंबर

कोलकाता

कोरोना काल मे काम को ऑनलाइन करने के लिए कोलकाता कॉर्पोरेशन ने प्रोपर्टी टेक्स और ट्रेड लाइसेंस फीस जमा करने के लिए व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की है।

Advertisement

 

काम को ऑनलाइन और अधिक सरल बनाने के लिए कोलकाता नगर निगम ने व्हाट्सएप बॉट का सहारा लिया है। बॉट एक प्रकार का चैट इंटरफ़ेस है, जहाँ विभिन्न जानकारी पहले से ही प्रदान की जाती है। उस बॉट के माध्यम से सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित विभिन्न कार्य करना बहुत आसान है।

 

निगम द्वारा जारी किया गया नम्बर है – 8335999111 है। यदि आप संपत्ति कर या ट्रेड लाइसेंस शुल्क का भुगतान करने के लिए उस नंबर पर संपर्क करते हैं तो भुगतान लिंक कोलकाता निगम की ओर से  आपको भेजा जाएगा। आप उस लिंक पर क्लिक करके भुगतान कर सकते हैं। व्हाट्सएप बॉट के जरिए ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण भी किया जा सकता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari