breaking news

Kolkata Airport – कोलकाता-शिलांग फ्लाइट में बम की अफवाह, खाली कराया गया विमान

कोलकाता

Kolkata Airport – कोलकाता एयरपोर्ट पर सुबह सुबह एक फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया।

Kolkata Airport

प्लेन से पैसेंजर्स को उतार दिया गया है और अंदर पूरी तलाशी ली जा रही है। बम की खबर से पैसेंजर्स घबरा गए हैं।

पता चला है कि कोलकाता से शिलांग जा रही फ्लाइट में बम की खबर मिली। प्लेन के टॉयलेट से एक नोट मिला। नोट खोलने पर लिखा था कि प्लेन में बम रखा है।

इसके बाद काफी अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट क्रू ने तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एक-एक करके पैसेंजर्स को प्लेन से उतारा गया।

Share from here