Kolkata – कोलकाता में सड़क की मरम्मत के काम के दौरान धमाके के बाद आग लगने से हड़कंप मच गया है। घटना लेक एवेन्यू की है।
Kolkata
शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि जमीन खोदते समय बिजली तार से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, लेक एवेन्यू में सुबह से सड़क बनाने का काम चल रहा था। सड़क खोदते समय अचानक बिजली का तार टकरा गया।
कुछ ही देर में तेज आवाज सुनाई दी और खोदी गई सड़क से आग और धुआं निकलता देखा गया। आसपास मौजूद काम करने वाले और पैदल चलने वालों में दहशत की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को जल्दी से काबू में किया। पावर सप्लाई कुछ समय के लिए काट दी गई है और नुकसान का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुक गया।
