Advertisement
sunlight news

चलती बस में लगी आग, सुरक्षित बचाए गए यात्री

कोलकाता

कोलकाता। आज शाम 5:45 बजे के करीब सेंट्रल एवेन्यू और एमजी रोड क्रॉसिंग पर एक चलती बस में आग लग गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों की मदद से बस में सवार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मौरीग्राम से साल्टलेक जाने वाली मिनी बस के सामने वाले चक्के में अचानक सेंट्रल एवेन्यू और एमजी रोड क्रॉसिंग पर आग लग गई। चालक ने सावधानी बरतते हुए बस को किनारे खड़ा कर दिया और आसपास से गुजर रहे लोगों ने बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *