Advertisement
akash vijayvargiya

भाजपा विधायक विजवर्गीय ने की नगरनिगम अधिकारी की पिटाई

मध्य प्रदेश
  • भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे है आकाश विजयवर्गीय

इंदौर। इंदौर नगर निगम के कर्मचारी बुधवार सुबह गंजी कंपाउंड स्थित एक जर्जर भवन को गिराने के लिए जेसीबी और पोर्कलेन मशीनों के साथ पहुंचे थे। लेकिन कार्रवाई शुरू होने से पहले ही स्थानीय लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना विधायक आकाश विजयवर्गीय को लगी, वे भी गंजी कंपाउंड पहुंच गए।

Advertisement

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से बिल्डिंग में रह रहे लोगों को कुछ दिनों की मोहलत दिए जाने की बात कही। लेकिन जब नगर निगम के अधिकारी बिल्डिंग गिराने के अपने रवैये पर कायम रहे, तो विधायक विजयवर्गीय से उनकी बहस हो गई। विधायक विजयवर्गीय अपना आपा खो बैठे और हाथ में बैट लेकर नगरनिगम अधिकारी की पिटाई कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कर्मचारीयों को वहां से खदेड़ दिया। इससे आक्रोशित निगम कर्मियों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने को लेकर एमजी रोड थाने का घेराव शुरू कर दिया।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

इस घटना के बारे में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नगरनिगम के अमले में कोई महिला अधिकारी नहीं थी। टीम में शामिल पुरुष अधिकारी बिल्डिंग में रहने वाली महिलाओं को घसीटकर बाहर कर रहे थे। इसीलिए भीड़ बेकाबू हो गई थी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखे हमले किए हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने कहा है कि इस घटना के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेशसिंह को यह बताना चाहिए कि मध्यप्रदेश को बंगाल कौन बना रहा है? अराजकता कमलनाथ सरकार पैदा कर रही है या भाजपा के कार्यकर्ता और विधायक कर रहे हैं?

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *