Kolkata Metro – विक्टोरिया मेमोरियल स्टेशन तक पहुंची टनल बोरिंग मशीन ‘दुर्गा’

कोलकाता

Kolkata Metro – कोलकाता मेट्रो के जोका-एस्प्लेनेड रूट के निर्माण कार्य में एक बेहद महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है।

Kolkata Metro

इस रूट पर सुरंग खोदने के काम में जुटी अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘दुर्गा’ आखिरकार विक्टोरिया मेमोरियल मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गई है।

कोलकाता मेट्रो की इस बड़ी सफलता के बाद आज यानी शुक्रवार सुबह से ही वहां आगे के काम शुरू होने जा रहा है।

जोका-एस्प्लेनेड अंडरग्राउंड रूट पर दो विशालकाय टनल बोरिंग मशीनें—’दुर्गा’ और ‘दिव्या’—लगातार सुरंग खोदने का काम कर रही हैं।

TBM दुर्गा लगभग 90 से 95 मीटर लंबी और 600 से 650 टन वजनी है। यह मशीन चेन्नई में निर्मित की गई है।

Kolkata Metro – वर्तमान में यह खिदिरपुर में जमीन से करीब 17 मीटर नीचे पार्क स्ट्रीट की तरफ सुरंग खोदने का काम कर रही है।

TBM दिव्या – यह मशीन इसके समानांतर जोका की ओर जाने वाली डाउन लाइन पर सुरंग निर्माण के काम में जुटी हुई है।

ये दोनों टीबीएम खिदिरपुर से पार्क स्ट्रीट तक कुल 2.65 किलोमीटर लंबी जुड़वां (ट्विन) ट्यूब टनल का निर्माण कर रही हैं।

मेट्रो रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, उम्मीद जताई जा रही है कि टीबीएम ‘दुर्गा’ का सुरंग खोदने का काम दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा।

Kolkata Metro – दिव्या’ का ब्रेकथ्रू (सुरंग का काम) मार्च 2027 तक संपन्न होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि ये नई पीढ़ी की टीबीएम मशीनें बेहद सुरक्षित, आधुनिक और कुशल हैं, जो प्रति मिनट लगभग 80 मिलीमीटर की रफ्तार से खुदाई करने में सक्षम हैं।

स्थानीय भूगर्भीय (Geological) स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इनमें कई उन्नत सुरक्षा प्रणालियाँ लगाई गई हैं.

जिनमें इन्फ्लेटेबल सील, प्रेशर ट्रांसड्यूसर, टेल स्किन ग्रीस (TSG) लाइन और बैकअप टीएसजी पंप शामिल हैं।

इन तकनीकों के कारण खुदाई के दौरान जमीन धंसने या किसी भी तरह के खतरे की गुंजाइश न के बराबर होती है।

Share from here