कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण कोलकाता एयरपोर्ट ने कई जगहों की फ्लाइट्स की लैंडिंग पर रोक लगा दी है। इसमें दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स भी शामिल है। हालांकि कोलकाता एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का डिपार्चर जारी रहेगा।
कोलकाता एयरपोर्ट ने ट्वीट करते हुए कहा है कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट्स कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड नहीं होगी। 6 से 19 जुलाई 2020 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, तब तक कोई भी फ्लाइट संचालित नहीं होगी।
