सनलाइट। पश्चिम बंगाल में कोरोना दिन पर दिन अपने पुराने रिकार्ड तोड़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 669 संक्रमित मिले हैं जो अबतक के सबसे अधिक है। जिनमे कोलकाता से 182, उत्तर 24 परगना से 134 और हावड़ा से 102 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 20488 हो गई है।
24 घंटे में 534 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 13571 हो गई है। 24 घंटे में 18 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 717 हो गया है। राज्य में अब 6200 एक्टिव केस हैं।
