breaking news

Kolkata Police Half Marathon में लगाए गए गेट के गिरने से कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त सीपी मुरलीधर शर्मा चोटिल

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kolkata Police Half Marathon का आयोजन आज किया गया है। अचानक से मैराथन मे दुर्घटना घट गई।

तेज हवाओं के कारण फिनिशिंग पॉइंट का गेट गिरने से कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त सीपी मुरलीधर शर्मा घायल हो गए। उन्हें हल्की चोट लगी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुरलीधर शर्मा उस गेट के प्रभारी थे जहां प्रतियोगी अपनी दौड़ पूरी कर रहे थे। हवा के कारण फिनिशिंग गेट अचानक गिर गया। तभी उन्हें चोट लग गई।

उनके कंधे पर चोट लगी है। उन्हें तुरंत मल्लिक बाजार में न्यूरोसाइंस संस्थान ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Share from here