West bengal Weather Update

Weather Update – आज दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Weather Update – दक्षिण बंगाल के 7 जिलों में आज फिर बारिश की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में फिलहाल ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

Weather Update

हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। आज अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस है। जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है।

आज सुबह से ही कोलकाता समेत आसपास के सभी जिलों में कोहरा छाया हुआ है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा।

यही हाल उत्तर बंगाल के जिलों का भी है। अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी के बड़े हिस्से आज सुबह से ही कोहरे में ढके हुए हैं।

पारा भी एक झटके में काफी नीचे चला गया है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

Share from here