sunlight news

कोरोना से कोलकाता पुलिस के एएसआई की मौत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। कोरोना की वजह से कोलकाता पुलिस के एक और अधिकारी की मौत हो गयी है। उनका नाम सिद्धार्थ शेखर दे है। वह एएसआई थे।
कोलकाता पुलिस ने ट्वीट किया कि सिद्धार्थ शेखर दे सशस्त्र पुलिस की 5वीं बटालियन में सेवारत थे। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े थे। वह कुछ दिनों पहले पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्होंने आखिरी सांस ली है।
कोलकाता पुलिस ने उनके परिजनों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। इसके पहले भी कई पुलिस‌ अधिकारियों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हुई। 
Share from here