Advertisement
West bengal Weather Update

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता

निम्नाचाप उत्तर पश्चिम खाड़ी से चांदबली के पास उड़ीसा की भूमि में प्रवेश कर गया है। यह क्रमशः पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी उड़ीसा और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके चलते उड़ीसा में भारी बारिश का अनुमान है।

Advertisement

 

कोलकाता में दिन भर बादल छाए रहेंगे। बीच बीच में बारिश की भी संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर में भारी बारिश होगी। कल से बारिश की मात्रा में कमी आएगी। बुधवार से मौसम साफ होगा। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari