Advertisement

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज अयोध्या में, करेंगे रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार सभी दलों की निगाहें अयोध्या पर ही टिकीं है। यही वजह है कि सभी अपने सियासी सफर की शुरुआत अयोध्या से ही कर रहे हैं।

Advertisement

 

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) की तिरंगा यात्रा रामनगरी पहुंच रही है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज अयोध्या आने वाले है।

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि अयोध्या में होने वाली तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री 13 तारीख को अयोध्या पहुंचेंगे।

 

उनके साथ आप सासंद संजय सिंह मौजूद रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता हनुमान जी और रामलला के दर्शन करने वाले हैं।

 

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि पार्टी तिरंगा यात्रा 14 सितंबर को निकालने वाली है।वही, इसका हिस्सा बनने के लिए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 तारीख की सुबह ही 11 बजे अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari