Advertisement
breaking news

Kolkata shoot out – कोलकाता में चली गोली, 1 घायल

कोलकाता

Kolkata shoot out – खास कोलकाता में गोली चलने की घटना घटी है। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट और मिर्जा गालिब स्ट्रीट से सटे इलाके में गोली चली है।

Advertisement

Kolkata shoot out

घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है।

घटना कल रात पार्क स्ट्रीट और मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट के मोड़ पर हुई। एकलास बेग और सोना नाम के दो स्थानीय युवक बाइक लेकर जा रहे थे।

Kolkata shoot out – स्थानीय लोगों का दावा है कि सोना की बाइक को ईकलास की बाइक ने ओवरटेक किया।

शाम साढ़े चार बजे की घटना रात के 12 बजे तक बढ़ गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 70 से 80 लोगों का ग्रुप आया और एकलास पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी भाग गए।

इसके बाद स्थानीय निवासियों ने घायल व्यक्ति को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पार्कस्ट्रीट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

हालांकि, मुख्य आरोपी सोना और उसके साथी फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोना का नाम पहले से ही पुलिस रजिस्टर में था। वह क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari