Advertisement
breaking news

Rudraprayag Accident – बद्रीनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 8 की मौत

उत्तराखंड

Rudraprayag Accident – उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम जा रही एक टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिर गई है। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं।

Advertisement

Rudraprayag Accident

ट्रैवलर में करीब 17 लोग सवार थे जो कि बद्रीनाथ धाम जा रहे थे। यह हादसा रुद्रप्रयाग में हुआ है। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू में लगे हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है।

Rudraprayag Accident – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा – जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।

स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है।

ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari