Advertisement
West bengal Weather Update

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी में निम्नचाप बन रहा है जिससे दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मंगलवार तक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।पश्चिम मध्य और उत्तर आंध्र प्रदेश दक्षिण ओडिशा तट से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है।

Advertisement

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दक्षिण 24 परगना और पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है।

रविवार को दो 24 परगना, दो मेदनीपुर, हावड़ा में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को कोलकाता, हुगली, झाड़ग्राम, बांकुरा में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

सोमवार को दोनो 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। कोलकाता, हुगली, पूर्वी बर्दवान, झारग्राम, नदिया, मुर्शिदाबाद, पश्चमी मेदिनीपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को दक्षिण बंगाल के 7 जिलों नदिया, पुरुलिया, बांकुरा, बीरभूम, पश्चिमी बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari