breaking news

Black Fungus – बंगाल में ब्लैक फंगस से तीसरी मौत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोरोना संक्रमण के उबरने के बाद होने वाली एक और घातक महामारी ब्लैक फंगस से बंगाल में आज एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यह राज्य में ब्लैक फंगस से तीसरी मौत है। कम से सात लोग इस घातक महामारी से संक्रमित पाये गए हैं जबकि आठ लोग संदिग्धों की सूची में हैं। 
रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि मिंटो पार्क के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध म्यूकोर माइकोसिस से संक्रमित था। 65 वर्षीय इस वृद्ध की सर्जरी होने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य प्रमुख अजय चक्रवर्ती ने कहा है कि अब तक ब्लैक फंगस के सात मामले सामने आए हैं। इसके अलावा संदिग्धों की सूची में आठ लोग हैं। 
Share from here