Advertisement
West bengal Weather Update

Kolkata Weather – कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान

बंगाल कोलकाता

कोलकाता समेत आसपास के जिलों के विभिन्न हिस्सों में रातभर बारिश (Kolkata Weather) हुई है। अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। गहरा निम्न दबाव आज बांग्लादेश के रास्ते दक्षिण बंगाल में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

kolkata Weather

दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। बुधवार को झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari