Weather update winter

Kolkata Weather – एक दिन में गिरा 3 डिग्री तापमान, बढ़ी ठंड

कोलकाता

Kolkata Weather – संक्रान्ति से पहले ठंड बढ़ गई है। कोलकाता में एक दिन में 3 डिग्री तापमान गिर गया। अलीपुर में आज न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस है।

वहीं, पश्चिमी इलाके में पारा 10-11 डिग्री तक गिर गया है। शनिवार को तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।

हालाँकि, मौसम विभाग के अनुसार सर्दी ज्यादा दिन की नही है। पश्चिमी इलाके में 8-9 डिग्री तक तापमान पहुँच गया है।

Share