Advertisement

कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल रहे एक लाख का इनामी शूटर राकेश पांडे ढेर

उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल रहे शूटर राकेश पांडे उर्फ हनुमान पांडे को यूपी एसटीएफ ने रविवार सुबह लखनऊ में मार गिराया।
सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के सैनिक स्कूल के पास हनुमान पांडे की मौजूदगी की सूचना यूपी एसटीएफ के निचली इकाई को हुई थी। निचली इकाई के जांबाज अधिकारियों ने हनुमान पांडे को घेरा और उसे आत्मसमर्पण करने को कहा जिस पर हनुमान पांडे की ओर से फायरिंग की गई जवाबी फायरिंग में हनुमान पांडे की मौत हो गई।
बता दें कि मृत अपराधी राकेश पांडे उर्फ हनुमान पांडे के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था। उसके ऊपर मऊ गाजीपुर में कई संगीन मामले दर्ज रहें। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari