Advertisement
breaking news

NRS Hospital – एनआरएस अस्पताल में नर्स की रहस्यमयी मौत, शौचालय से मिला शव

कोलकाता

NRS Hospital – कोलकाता के नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक शौचालय में नर्स का शव मिलने की घटना से हड़कंप मच गया है।

Advertisement

NRS Hospital

घटना बुधवार रात अस्पताल के मैटरनिटी डिपार्टमेंट के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में हुई। मृतक नर्स पूर्वी मेदिनीपुर की रहने वाली थीं और हाल ही में ट्रांसफर होकर NRS अस्पताल आई थीं।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, नर्स रात की ड्यूटी के लिए शाम करीब 8 बजे आई थीं। ड्यूटी के दौरान रात करीब 10:15 बजे वह बाथरूम गई।

काफी देर तक वापस न आने पर उनके साथियों को शक हुआ। वे शौचालय के पास गए और कई बार दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

दरवाज़ा काफी देर तक बंद रहने के कारण अस्पताल प्रशासन ने एंटाली पुलिस स्टेशन को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत NRS अस्पताल पहुंची।

NRS Hospital – बाथरूम का दरवाज़ा ज़बरदस्ती खोला गया तो नर्स ज़मीन पर बेहोश पड़ी मिलीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के एक सूत्र का दावा है कि शौचालय में जाने से ठीक पहले, उन्होंने HDU नर्सिंग स्टेशन से ‘फेंटानिल’ (Fentanyl) नाम की एक तेज़ असर वाली दवा की तीन शीशियां ली थीं।

डॉक्टरों को शक है कि दवा की ओवरडोज़ के कारण यह दुखद घटना हुई हो सकती है। हालांकि, यह साफ नही हुआ है कि यह आत्महत्या का मामला था या इसके पीछे कुछ और रहस्य है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है; रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी।

एंटाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता नर्स के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कर रहे हैं और उनके परिवार व साथियों से बात कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari