Advertisement

DC Vs KXIP – अंपायर की एक गलती ने छीनी पंजाब से जीत! सहवाग बोले – अंपायर को दे दो मैन ऑफ द मैच

खेल

रविवार को आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ जीत मिल गई। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। जहां दिल्ली की टीम ने बाज़ी मार ली। लेकिन दिल्ली की जीत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

 

क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज और फैंस आरोप लगा रहे हैं कि अंपायर की एक गलती के चलते पंजाब की टीम ये मैच हार गई। दरअसल अंपायर ने पंजाब के एक रन को शॉर्ट रन करार दिया लेकिन स्लो मोशन रिप्ले में साफ-साफ देखा जा सकता है कि ये रन शॉर्ट नहीं था।

 

पंजाब के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य था। आखिरी 10 गेंदों पर पंजाब को जीत के लिए 21 रन बनाने थे। जिस अंदाज में मयंक अग्रवाल बैटिंग कर रहे थे पंजाब की जीत तय लग रही थी। 19 वें ओवर में गेंदबाजी के लिए कैगिसो रबाडा आए।

 

रबाडा की यॉर्कर को मिड-ऑन की तरफ खेल कर अग्रावाल ने दो रन रन पूरे किए। दूसरे छोर से क्रिस जॉर्डन बैटिंग कर रहे थे। लेकिन अंपायर नितिन मेनन ने इसे शॉर्ट रन करार दिया। उन्होंने दूसरे अंपायर से बातचीत कर कहा कि जॉर्डन ने अपना पहला रन पूरा करते समय बल्ले को क्रीज के अंदर नहीं रखा। ऐसे में यहां पंजाब को सिर्फ 1 रन दिया गया।

 

टीवी के स्लो मोशन रिप्ले में साफ-साफ देखा जा सक रहा था कि जॉर्डन का ये शॉर्ट रन नहीं था। उन्होंने बल्ले को सही तरीके से रखा था। लिहाजा एक रन की कमी से मैच टाई हो गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari