Advertisement
sunlight news

आज से 10 राज्यों में एहतियात के साथ खुले स्कूल

देश

कोरोना संकट के बीच अनलॉक-4 की प्रक्रिया के बीच आज से कई चीजों में रियायत मिलने जा रही है। देश के 10 राज्यों में एहतियात के साथ 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूल भी खुलने जा रहे हैं।

Advertisement

 

बिहार, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, नागालैंड यहां आज से फिफ्टी फिफ्टी स्कूल खुल जाएंगे। वहीं यूपी, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल यहां स्कूल अभी नहीं खुलेंगे।

 

आज से सांस्कृतिक, मनोरंजन, धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में 100 लोगों को मास्क लगाकर शामिल होने की इजाजत है। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग का प्रावधान और हैंड वॉश या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। ओपन एयर थिएटर को भी खोलने के लिए आज से अनुमति दे दी जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari