Advertisement

लाल किला पर हिंसा मामले में मुख्य आरोपित दीप सिद्धू गिरफ्तार

दिल्ली
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हिंसा मामले में मुख्य आरोपित दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
पिछले 14 दिनों से फरार चल रहे लाल किला हिंसा मामले का मुख्य आरोपित आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद इस हिंसा से जुड़े विभिन्न खुलासे होंगे।
पंजाबी पॉप गायक रहा दीप सिद्धू लाल किला पर हुए उपद्रव के दौरान सबसे ज्यादा सक्रिय पाया गया था। उपद्रव के बाद से सिद्धू लगातार फरार चल रहा था और इस दौरान वह सोशल मीडिया पर अपनी बेगुनाही का वीडियो भी अपलोड कर रहा था।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari