Advertisement

लेफ्ट ने कल बुलाया 12 घंटे का बंगाल बंद

बंगाल

वाम मोर्चा ने शुक्रवार को 12 घंटे का बंद बुलाया है। वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एस्प्लेनेड एरिया में आज पुलिस के साथ झड़प हो गई। लेफ्ट और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य के सचिवालय नबान्न तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। मार्च कॉलेज स्ट्रीट से शुरू हुआ लेकिन पुलिस ने उसे एस्प्लेनेड क्षेत्र में एसएन बनर्जी रोड पर रोक दिया।

Advertisement

 

 

पुलिस ने पानी की बौछार की और लाठियां भांजी। वाम नेताओं ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसके विरोध में लेफ्ट ने शुक्रवार को 12 घंटे का बंद बुलाया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari