Advertisement

तेज प्रताप के धरने के बाद नरम पड़े लालू यादव, रात में ही पहुंचे घर, तेज प्रताप ने धोए पिता के पैर

बिहार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने के बाद रविवार की रात उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव धरने पर बैठ गए। तेज प्रताप यादव का कहना था कि एयरपोर्ट पर उनके साथ पार्टी से जुड़े लोगों ने धक्का-मुक्की की है।

Advertisement

 

तेज प्रताप लालू यादव और राबड़ी देवी को अपने घर ले जाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं होने दिया गया। इससे नाराज होकर वे छात्र जनशक्ति परिषद के साथ अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

 

बेटे के इस बगावती तेवर को देख रात में ही लालू यादव और राबड़ी देवी अपने तेज प्रताप के घर पहुंचे। इसके बाद जाकर तेज प्रताप का गुस्सा शांत हुआ।

 

घर आने के बाद तेज प्रताप ने पिता के पैर धोए और इसी के साथ लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दोनों वापस चले गए और तेज प्रताप भी अपने आवास में चले गए।

 

तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को तो समझना चाहिए था कि आज मेरे भी पिता पटना आए हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है। यही हाल रहा तो मेरा अर्जुन गद्दी पर नहीं बैठ पाएगा। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने आरजेडी से जुड़े कुछ लोगों पर आरोप भी लगाया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari