breaking news

Local Train Cancelled – सियालदह शाखा पर कई लोकल ट्रेनें रद्द

कोलकाता

Local Train Cancelled – सियालदह मंडल में मरम्मत कार्य के चलते सप्ताह के बीच मे कई ट्रेनें स्थगित की गई हैं।

Local Train Cancelled

मंगलवार को हुई घोषणा के अनुसार 19 और 20 नवंबर को 3 घंटे 45 मिनट तक ट्रेन सेवाएँ स्थगित रहेंगी।

सियालदह और विधाननगर रोड स्टेशन के बीच लाइन 5 का ब्रिज नंबर 1 बंद किया जा रहा है। इसके कारण रद्द की जा रही ट्रेन की सूची है –

32249 सियालदह-डानकुनी लोकल

32252 डानकुनी-सियालदह लोकल

31447 सियालदह-नैहाटी लोकल

31450 नैहाटी-सियालदह लोकल – इसके अलावा, कई ट्रेनों के रूट छोटे किए जा रहे हैं। सूची इस प्रकार है-

बुधवार को 31542 शांतिपुर-सियालदह लोकल बैरकपुर तक जाएगी। गुरुवार को 31511 सियालदह-शांतिपुर लोकल बैरकपुर तक चलेगी।

इसके अलावा, 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस सियालदह में इस कार्य के लिए 90 मिनट देरी से चलेगी।

गुरुवार को 53171 सियालदह-लालगोला पैसेंजर सियालदह स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे के बजाय शाम 4:15 बजे रवाना होगी।

कुछ दिन पहले सियालदह शाखा में सिग्नल, यातायात और बिजली के रखरखाव कार्य के लिए कई ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं।

Share from here