लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह दिन समाज में सद्भाव और शांति को मजबूत कर मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि महेश नवमी का दिन सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के लिए अत्यंत प्रसन्नता का दिन है। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से माहेश्वरी कुल की उत्पत्ति हुई थी। उन्होंने महेश नवमी को संकल्प पर्व के रूप में मनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज ने अपने कार्यों से देश और दुनिया मे अपनी पहचान बनाई है। समाज के अलग अलग क्षेत्रों के अंदर सामाजिक सेवा के कार्यों के माध्यम से हमारे पूर्वजों ने जो संस्कार संस्कृति दिए हैं उसको आगे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ सेवा और परमार्थ की भावना ही माहेश्वरी समाज की विशेषता रही है।