बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा निम्नचाप ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल में इसका उतना असर नहीं होगा। तटीय जिलों में भारी बारिश होगी जबकि दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। आज से गुरुवार तक दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनीपुर में भारी बारिश की संभावना है। कोलकाता में भारी बारिश का खतरा कम है।
दीघा, मंदारमनी, ताजपुर, सागर द्वीप में पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मछुआरों के लिए गुरुवार तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Share from here
