Advertisement

चार बार गुजरात के सीएम रहे माधव सिंह सोलंकी का निधन

अन्य

गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन 94 वर्ष की आयु में हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दु:ख जताया है और ट्वीट कर कहा है कि उन्हें सामाजिक सेवा के लिए सदैव याद किया जाएगा।

Advertisement

 

पीएम ने लिखा है कि उन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका अदा की। उन्हें समाज में अहम योगदान के लिए याद किया जाएगा। पीएम ने इस दुखद मौके पर माधव सिंह सोलंकी के बेटे भारत सोलंकी से बात की है और अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari