Advertisement

सिडनी टेस्ट – भारत की पहली पारी 244 पर सिमटी

खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। टीम इंडिया 244 रनों पर सिमट चुकी है। पहली पारी में हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन और बुमराह रन आउट हुए। 

Advertisement

 

इससे पहले पैट कमिंस ने टीम इंडिया को दिन का पहला झटका दिया। उन्होंने आज कप्तान अजिंक्य रहाणे को 22 रन (70 बॉल) के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। रहाणे ने पुजारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 135 बॉल पर 32 रन की पार्टनरशिप की। 

 

भारत के लिए सिर्फ शुभमन गिल (50) और चेतेश्वर पुजारा (50) ही अर्धशतक जड़ पाए। रवींद्र जडेजा 28 रनों पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 4 विकेट झटके। जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिये, जबकि मिशेल स्टार्क को एक सफलता मिली। भारत के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 94 रनों की बढ़त हासिल हुई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari